विदेश की खबरें | वायरस की लहर के जोर पर पकड़ने से दक्षिण पूर्वी एशिया में मृत्यु दर बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लगभग 27 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया के चौथे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश इंडोनेशिया में बृहस्पतिवार को मौत के 1,449 मामले सामने आए, जो महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है।
लगभग 27 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया के चौथे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश इंडोनेशिया में बृहस्पतिवार को मौत के 1,449 मामले सामने आए, जो महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है।
मलेशिया में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन पाबंदियां भी संक्रमण पर लगाम लगाने में नाकाफी साबित हुईं। लगभग 3 करोड़ 20 लाख की आबादी वाले इस देश में संक्रमण के मामलों में रोजाना वृद्धि देखी जा रही है। देश में पहली बार 13 जुलाई को संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए।
म्यांमा के सबसे बड़े शहर में कब्रिस्तान के कर्मी दिन रात काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य प्रणालियां हालात से निपटने के लिए संघर्ष कर रही हैं जबकि सरकारें वायरस को फैलने से रोकने के लिये नयी पाबंदियां लगाने को लेकर असमंजस में हैं।
टीकाकरण की प्रक्रिया फिलहाल भले ही धीमी है, लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं। इस बात को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं कि चीन के सिनोवेक टीके डेल्टा वेरिएंट पर कम असरदार हैं। इंडोनेशिया और थाइलैंड अन्य टीकों की बूस्टर खुराकें देने की योजना बना रहे हैं।
मलेशिया में टीकाकरण की दर धीमी रही है। लगभग 15 प्रतिशत आबादी को पूरी तरह टीके लगाए जा चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक अधिकतर लोगों को टीका लगा दिया जाएगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)