देश की खबरें | भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 2.38 प्रतिशत हुई, स्वस्थ होने की दर बढ़कर 63.45 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 घंटे की अवधि में 34,602 के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 63.45 प्रतिशत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 घंटे की अवधि में 34,602 के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 63.45 प्रतिशत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मृत्यु की दर कम होकर 2.38 प्रतिशत हो गयी है।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: स्वप्ना के लॉकर से 1 करोड़ रुपये, 1 किलो सोना जब्त किया गया, NIA.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 12.87 लाख के स्तर पर पहुंचने के बीच मंत्रालय ने सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों में कहा कि स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 8,17,208 हो गयी है, वहीं इस समय देश में 4,40,135 लोग संक्रमित हैं।

आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 49,310 मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं संक्रमण से मौत के 740 नये मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 30,601 हो गयी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 1025 नए मामले सामने आए, 32 की मौत : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या उपचार करा रहे रोगियों की संख्या से 3,77,073 अधिक हो गयी है।

देश में 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 3,52,801 नमूनों की जांच की गयी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस लिहाज से भारत में प्रति दस लाख लोगों पर 11,179.83 जांच हो रही हैं जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।’’

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को केंद्रीय विशेषज्ञ दल मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

उसने कहा, ‘‘स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण के साथ किये गये प्रयासों से लोगों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हो रहा है और मृत्यु दर लगातार कम हो रही है जो इस समय 2.38 प्रतिशत है।’’

वैभव उमा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी