देश की खबरें | हैदराबाद में बाढ़ सहायता राशि के लिए आवेदन करने आई महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाढ़ राहत कार्यक्रम के तहत सरकारी वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने के वास्ते यहां बुधवार को ‘मी सेवा’ नागरिक केंद्र के बाहर खड़ी 55 वर्षीय एक महिला बेहोश हो गई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 18 नवंबर बाढ़ राहत कार्यक्रम के तहत सरकारी वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने के वास्ते यहां बुधवार को ‘मी सेवा’ नागरिक केंद्र के बाहर खड़ी 55 वर्षीय एक महिला बेहोश हो गई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री 19 नवंबर को करेंगे दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला के परिजन उसे तत्काल पास के अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि मृतका के परिजनों के अनुसार वह दिल की बीमारी से पीड़ित थी।

यह भी पढ़े | 72 Students in Haryana Test COVID-19 Positive: हरियाणा के रेवाड़ी में 12 सरकारी स्कूल के 72 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप.

यहां ‘मी सेवा’ केंद्रों के बाहर पिछले दो दिन से लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और दस हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन करने के वास्ते सैकड़ों लोग एकत्र हो रहे हैं।

तेलंगाना सरकार बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को यह सहायता दे रही है।

पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है लेकिन लोग कोविड-19 संबंधी सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now