देश की खबरें | गिर में शेर के दो शावकों की कुएं में गिरकर डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित गिर के जंगल में शेर के दो शावकों की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई।

अहमदाबाद, एक जुलाई गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित गिर के जंगल में शेर के दो शावकों की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिर पश्चिम वन क्षेत्र के मलिया वन्य रेंज स्थित जुजारपुर गांव में हुई।

यह भी पढ़े | भारत में बेरोजगारी दर जून महीने में घटकर 11 फीसदी हुई, मई में थी 23.5 प्रतिशत की ऊंचाई पर: CMIE.

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसवदा ने कहा कि छह-सात महीने के शावकों के शव को बुधवार को विपुल भीखा के खेत में बने कुएं में तैरते हुए देखा गया।

उन्होंने कहा कि शावकों की मौत डूबने की वजह से हुई। वसवदा ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़े | India- China Border Tension: चीन के खिलाफ भारत सख्त, राजमार्ग परियोजनाओं की निविदा में भाग नहीं ले पाएंगी चीनी कंपनियां.

उन्होंने कहा कि गिर में एशियाई शेरों की कुंए में गिरकर असमय मौतों की घटनाएं सामान्य हैं।

पहले गुजरात सरकार ने उच्च न्यायालय को भरोसा दिया था कि गिर के आसपास के कुओं को ढका जाएगा ताकि इनमें गिरने से शेरों की मौत नहीं हो।

गुजरात वन विभाग द्वारा 10 जून को शेरों की संख्या 29 प्रतिशत वृद्धि के साथ 674 होने की घोषणा के बाद शेरों की अप्राकृतिक मौत का राज्य में यह पहला मामला है। शेरों की गणना पांच-छह जून को की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\