एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की मौत

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया निवासी 54 वर्षीय मरीज को 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की मौत
जमात

पटना, एक मई पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित बिहार के तीसरे मरीज की शुक्रवार को मृत्य हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया निवासी 54 वर्षीय मरीज को 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

उन्होंने बताया कि मुंबई से 20 अप्रैल को लौटा उक्त व्यक्ति टर्मिनल ऑरोफरीन्जियल मैलिग्नेंसी (मुंह और गले के कैंसर) से बुरी तरह ग्रसित था और उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी ।

बिहार में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 41 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 466 हो गये हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 41 नये मामले शुक्रवार को प्रकाश में आए हैं उनमें मधुबनी में 13, बक्सर में 11, रोहतास में सात, कैमूर में छह, कटिहार में दो तथा नालंदा एवं भोजपुर में एक-एक मामले शामिल हैं ।

मधुबनी में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 13 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें 11 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं ।

बक्सर में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 11 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें छह पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं ।

रोहतास में कोरोना वायरस संक्रमण के जो सात मामले प्रकाश में आए हैं उनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं ।

कैमूर में कोरोना वायरस संक्रमण के जो छह मामले प्रकाश में आए हैं उनमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं ।

कटिहार में दो महिलाओं तथा नालंदा में एक पुरुष (30) एवं भोजपुर में एक पुरुष (46) में आज कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बिहार के 38 जिलों में से 30 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 52, बक्सर में 51, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 30, कैमूर में 24, गोपालगंज एवं मधुबनी में 18-- 18, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा एवं कटिहार में दो-दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 24,118 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 98 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).