एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 27 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा 27 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश की खबरें | कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 27 नए मरीज

लखनऊ, 17 अगस्त उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा 27 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज में कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22786 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 27 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 420 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

इसके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक लाख 83 हजार नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक छह करोड़ 94 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुल 75 में से 54 जिलों में कोविड-19 संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

इस बीच, एक आधिकारिक बयान में यह दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश कोविड-19 टीके की छह करोड़ खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

बयान के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक पांच करोड़ 72 लाख दो हजार 629 लोगों को टीके की पहली डोज जबकि 94 लाख 27 हजार 421 लोगों को टीके की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).