देश की खबरें | ‘जिपलाइन टॉवर’ से गिरने से पुणे की एक आईटी पेशेवर की हुई मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में भोर तहसील के एक ‘एडवेंचर पार्क’ में ‘जिपलाइन टावर’ से गिरने से 28 वर्षीय एक आईटी पेशेवर की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुणे, 21 अप्रैल महाराष्ट्र के पुणे जिले में भोर तहसील के एक ‘एडवेंचर पार्क’ में ‘जिपलाइन टावर’ से गिरने से 28 वर्षीय एक आईटी पेशेवर की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इस रिसॉर्ट के संचालकों की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं बरती गयी।
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को भोर तहसील के ‘राजगढ़ वाटर पार्क रिसॉर्ट’ में उस समय घटी जब आईटी पेशेवर तरल अटपलकर अपनी जिपलाइन गतिविधि शुरू करने की तैयारी कर रही थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वह जिपलाइन रेलिंग में सुरक्षा हुक लगाने का प्रयास करते हुए लोहे के एक छोटे स्टूल पर चढ़ी। लेकिन स्टूल फिसल गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 30 फुट नीचे एक अन्य रेलिंग पर गिर गई।’’
अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जिपलाइन एक केबल या रस्सी होती है जो अलग-अलग ऊंचाइयों के दो मुहानों के बीच टिकी होती है और उस पर एक व्यक्ति मनोरंजन के लिए एक लटके हुए पुली या हैंडल के माध्यम से सरकता है।
पुणे के धायरी क्षेत्र की निवासी अटपलकर अपने परिवार के साथ रिसॉर्ट में आई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

