देश की खबरें | प्रयागराज कुंभ से अयोध्या जा रहे पंजाब के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज कुंभ में स्नान करने पंजाब से पहुंचे एक श्रद्धालु की शनिवार रात अयोध्या जाते समय रास्ते में कथित तौर पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

सुलतानपुर (उप्र), 16 फरवरी प्रयागराज कुंभ में स्नान करने पंजाब से पहुंचे एक श्रद्धालु की शनिवार रात अयोध्या जाते समय रास्ते में कथित तौर पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर के गढ़ शंकर निवासी राजकुमार कंडा (55) के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, घटना सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कटका के पास हुई। राजकुमार अपने साथियों के साथ ट्रैवलर वाहन में सवार होकर प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

इस दौरान राजकुमार के समधी प्रेम कुमार ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के चिकित्सक वैभव शर्मा ने बताया कि राजकुमार की मौत हृदय गति रुकने से हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान