एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुंडली बॉर्डर पर एक किसान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हरियाणा की सीमा कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के एक किसान की मौत हो गई।

देश की खबरें | कुंडली बॉर्डर पर एक किसान की मौत

सोनीपत, तीन फरवरी दिल्ली हरियाणा की सीमा कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के एक किसान की मौत हो गई।

कुंडली थाना प्रभारी रवि ने बताया कि किसान जोगिंदर के शव को सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा ।

पुलिस ने हालांकि आशंका जताई कि ठंड और दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत हो सकती है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि जोगिंदर सिंह के साथी गुरजीत सिंह कहना है कि सिंघू बार्डर पर कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों एवं कथित स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष को खत्म करने लिए पुलिस द्वारा दागा गया आंसू गैस का गोला जोगिंदर सिंह के पास आकर गिरा था। उसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई ।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).