एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिल फिल्म स्टंट कलाकार मोहनराज की शूटिंग के दौरान मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जानेमाने स्टंट मास्टर मोहनराज उर्फ एस एम राजू (52) की तमिलनाडु के नागपट्टिनम में एक फिल्म के एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान मौत हो गई। उनके एक करीबी सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तमिल फिल्म स्टंट कलाकार मोहनराज की शूटिंग के दौरान मृत्यु

चेन्नई, 14 जुलाई जानेमाने स्टंट मास्टर मोहनराज उर्फ एस एम राजू (52) की तमिलनाडु के नागपट्टिनम में एक फिल्म के एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान मौत हो गई। उनके एक करीबी सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मोहनराज 13 जुलाई को नागपट्टिनम में निर्देशक पी रंजीत की फिल्म ‘वेत्तुवम’ के एक धमाकेदार स्टंट दृश्य के लिए एसयूवी चला रहे थे और अचानक बेहोश हो गए।

उनके सहयोगियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें सेट पर मौजूद लोगों को मोहनराज की मदद के लिए दौड़ते हुए और उन्हें कार से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

मोहनराज कांचीपुरम के मूल निवासी थे।

स्टंटमैन और अभिनेता सिल्वा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे महान कार जंपिंग स्टंट कलाकारों में से एक, एस एम राजू की कार से स्टंट करते समय मौत हो गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी स्टंट यूनियन और भारतीय फिल्म उद्योग को उनकी कमी खलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).