देश की खबरें | गर्भवती महिला की मौत मामला : ईएसआईसी अस्पताल के निदेशक का तबादला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले हफ्ते एक गर्भवती महिला को अस्पताल में दाखिला नहीं दिए जाने के मामले में सरकार द्वारा संचालित एक अस्पताल के निदेशक का तबादला कर दिया गया है।
नोएडा, 11 जून पिछले हफ्ते एक गर्भवती महिला को अस्पताल में दाखिला नहीं दिए जाने के मामले में सरकार द्वारा संचालित एक अस्पताल के निदेशक का तबादला कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।
यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की.
सात अस्पतालों ने उस महिला को भर्ती करने से इंकार कर दिया था और अंतत: महिला की मौत हो गयी थी।
आदेश के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के निदेशक डॉ. अनीश सिंघल का "तत्काल प्रभाव" से तबादला कर दिया गया है। उन्हें दिल्ली में ईएसआईसी निदेशालय (चिकित्सा) स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़े | चारा घोटाले में लालू यादव की सजा बढ़ाने के मामले की सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया.
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के तत्वावधान में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप निदेशक (चिकित्सा प्रशासन) दीपक मलिक ने यह आदेश जारी किया।
डॉ. बलराज को ईएसआईसी अस्पताल, नोएडा का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को आठ महीने की गर्भवती महिला नीलम (30) को आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया और 13 घंटे तक अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इलाज करने से इंकार करने वालों में तीन सरकारी अस्पताल थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)