देश की खबरें | 2017 के चुनाव में शिअद को डेरा के समर्थन से दोनों के संबंधों कर पर्दाफाश हुआ : जाखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में अकाली दल का समर्थन किए जाने संबंधी डेरा सच्चा सौदा के प्रतिनिधियों के बयान से उन दोनों के बीच के संबंधों का ‘पर्दाफाश’ हो गया है।

चंडीगढ़, 14 जुलाई पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में अकाली दल का समर्थन किए जाने संबंधी डेरा सच्चा सौदा के प्रतिनिधियों के बयान से उन दोनों के बीच के संबंधों का ‘पर्दाफाश’ हो गया है।

जाखड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "डेरा प्रतिनिधियों के इस बयान से कि 2017 के चुनावों में उन्होंने सुखबीर सिंह बादल नीत शिरोमणि अकाली दल को समर्थन दिया था, दोनों के बीच के संबंध उजागर हो गए हैं।’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता संजय झा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित.

डेरा प्रतिनिधियों ने सोमवार को दावा किया था कि 2017 के विधानसभा चुनावों में शिअद का समर्थन करने के लिए संभवतः उन्हें "निशाना" बनाया जा रहा है।

जाखड़ ने आरोप लगाया कि शिअद और डेरा सच्चा सौदा के बीच हुए "सौदे" के तहत अकालियों ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को ईशनिंदा के मामले में माफी दिलायी, उनकी फिल्म को प्रदर्शित होने दिया गया और विभिन्न मामलों में जांच "प्रभावित" की गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जाखड़ ने दावा किया कि इसके बदले में 2017 के विधानसभा चुनावों में डेरा अनुयायियों ने अकाली दल का समर्थन किया।

इस बीच शिअद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह डेरा को "क्लीन चिट" देने के बदले उसे 2022 के विधानसभा चुनावों में अपने पक्ष में करने के लिए उसके साथ गठजोड़ कर रही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं बलविंदर सिंह भुंडर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि कांग्रेस सरकार डेरा के साथ ‘समझौते’ के तहत अपवित्रीकरण मामले को "कमजोर" करने की प्रक्रिया में है।

पार्टी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने कभी भी डेरा का समर्थन नहीं लिया।

अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\