एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मध्यस्थों को युद्धविराम की उम्मीदों के बीच गाजा में घातक हिंसा जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले 10 महीने से जारी इजराइल-हमास युद्ध में गाजा में मरने वालों की संख्या 40,000 से अधिक होने की स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा और अमेरिका, मिस्र तथा कतर के अधिकारियों द्वारा दो दिन की संघर्षविराम वार्ता समाप्त करने के कुछ ही घंटों बाद यह हमला हुआ।

विदेश की खबरें | मध्यस्थों को युद्धविराम की उम्मीदों के बीच गाजा में घातक हिंसा जारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछले 10 महीने से जारी इजराइल-हमास युद्ध में गाजा में मरने वालों की संख्या 40,000 से अधिक होने की स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा और अमेरिका, मिस्र तथा कतर के अधिकारियों द्वारा दो दिन की संघर्षविराम वार्ता समाप्त करने के कुछ ही घंटों बाद यह हमला हुआ।

वार्ता में समझौते पर मुहर लगने की उम्मीद जताई गई है।

दीर अल-बलाह स्थित एक अस्पताल के मुताबिक, गाजा के जावैदा शहर में एक घर और निकटवर्ती एक गोदाम पर शनिवार सुबह हवाई हमला हुआ। इस गोदाम में विस्थापित लोग रह रहे थे।

इसी अस्पताल में हताहतों को ले जाया गया और एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता ने वहां लाए गए मृतकों की गिनती की।

मारे गए लोगों में एक थोक व्यापारी भी शामिल है, जिसकी पहचान समी जावेद अल-अजलाह के रूप में हुई है। समी गाजा में मांस और मछली लाने के लिए इजराइली सेना के साथ समन्वय करता था।

अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई गई मृतकों की सूची के अनुसार, मृतकों में उसकी दो पत्नियां, दो से 22 वर्ष की आयु के उसके 11 बच्चे, बच्चों की दादी और तीन अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं।

हमले में मामूली रूप से घायल हुए पड़ोसी अबू अहमद ने कहा, “वह (समी) एक शांतिपसंद व्यक्ति था।”

उसने बताया कि हमले के समय घर और गोदाम में 40 से अधिक नागरिक शरण लिए हुए थे।

एसोसिएटेड प्रेस की फुटेज में क्षतिग्रस्त गोदाम से बुलडोजर मलबा और ट्रक को हटाते दिखाई दिए। अबू अहमद ने बताया कि ट्रक का इस्तेमाल इजराइल से गाजा में मांस और मछली लाने के लिए किया जाता था।

वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि वह खबर की पड़ताल कर रही है। सेना ने शनिवार को कहा कि वह मध्य गाजा में आतंकवादियों पर हमले जारी रखे हुए है।

इजराइली सेना व्यक्तिगत हमलों पर कभी-कभार टिप्पणी करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).