देश की खबरें | दिल्ली के निहाल विहार में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के निहाल विहार इलाके में दो लोगों ने 25 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें युवक की गर्दन और हाथ पर कई चोट आई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली के निहाल विहार इलाके में दो लोगों ने 25 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें युवक की गर्दन और हाथ पर कई चोट आई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को पीसीआर को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें हनुमान मंदिर के समीप दो लोगों द्वारा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक की गर्दन और हाथ पर हथियार से कई वार किए गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''पुलिस के एक दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जिन्हें जानकारी मिली कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान हाशिम के रूप में हुई, जो नांगलोई का रहने वाला है।''
पुलिस के मुताबिक, हाशिम ने पुलिसकर्मियों को बताया कि दो अज्ञात लोगों ने बिना किसी कारण के अचानक उसपर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और 34 (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हम घटनाक्रम को जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

