जरुरी जानकारी | ‘मकान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये आवास परियोजनाओं के लिये समयसीमा बढ़ायी गयी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मकान खरीदारों के हितों की रक्षा के लिये आवास परियोजनाएं पूरी करने को लेकर समयसीमा छह महीने के लिये बढ़ा दी है। इसके जरिये यह सुनिश्चित किया गया है कि कुछ देरी हो लेकिन मकान खरीदरों को फ्लैट मिल जाए। कोविड-19 महामारी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने को देखते हुए यह राहत दी गयी है।

नयी दिल्ली, 24 जून सरकार ने मकान खरीदारों के हितों की रक्षा के लिये आवास परियोजनाएं पूरी करने को लेकर समयसीमा छह महीने के लिये बढ़ा दी है। इसके जरिये यह सुनिश्चित किया गया है कि कुछ देरी हो लेकिन मकान खरीदरों को फ्लैट मिल जाए। कोविड-19 महामारी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने को देखते हुए यह राहत दी गयी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने समाचार फाउंडेशन के निदेश्क बी एन कुमार के आवेदन पर कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण रीयल एस्टेट परियोजनाओं पर जो काम हो रहा था, वह थम गया।’’

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadlines Extended: कोरोना संकट के बीच सीबीडीटी ने दी बड़ी राहत, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई.

पत्र में कहा गया है कि श्रमिकों के बड़े पैमाने पर अपने घरों को लौटने तथा सामानों की आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरीके से प्रभावित होने से निर्माण कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ा।

गैर-सरकारी संगठन द्वारा मीडिया को जारी पत्र में पीएमओ ने कहा, ‘‘श्रमिकों के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले त्योहारों से पहले लौटने की संभावना कम है। ऐसे हालात में रीयल एस्टेट परियोजनाओं को पूरी तरह से काम शुरू करने में समय लगेगा। निश्चित रूप से इससे परियोजनाओं को पूरा करने में विलम्ब होगा। इससे जिम्मेदारी को समय पूरा नहीं करने को लेकर कानूनी विवाद खड़े हो सकते हैं। फलत: परियोजनाएं अटक सकती हैं या दबाव में फंस सकती हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, खर्च होता है बजट का बड़ा हिस्सा.

पत्र के अनुसार सभी पक्षों खासकर मकान खरीदारों के हितों को ध्यान में रखकर तथा मकान खरीदरों को फ्लैट की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने राज्यों ओर रेरा (रीयल एस्टेट नियमन एवं विकास कानून) को कानून के तहत आपात स्थिति की व्यवस्था लागू करने की सलाह दी।

इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के करण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए अबतक 23 राज्यों के रेरा ने परियोजनाओं का पंजीकरण छह महीने के लिये आगे बढ़ाया है। वहीं एक राज्य ने परियोजनाओं को पूरा करने के लिये नौ महीने का अतिरिक्त समय दिया है।

पीएमओ ने यह भी कहा कि आरबीआई ने कोविड-19 संकट को देखते हुए कर्ज लौटाने के लिये अगस्त तक छह महीने की मोहलत दी है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘इन उपायों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि परियाजनाएं महामारी के कारण उत्पन्न बाधाओं के कारण अटके नहीं और मकान खरीदारों को कुछ देरी से ही सही, फ्लैट और मकान की आपूर्ति हो।’’

रीयल एस्टेट क्षेत्र को पटरी पर लाने की मांग पर पीएमओ ने कहा कि सुझाव पर गौर किया गया है और उपयुक्त कदम उठाये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\