एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: भदोही में किशोरी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, मामला दर्ज

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में एक कुएं से 16 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: भदोही में किशोरी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

भदोही (उप्र), 28 मई: भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में एक कुएं से 16 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के सोबरी के पुरवा गांव में कुछ ग्रामीणों को शुक्रवार रात टहलने के दौरान अमर पाल सिंह नामक किसान के खेत के पास एक कुएं से तेज दुर्गन्ध आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया. UP Shocker: 66 साल की पत्नी के चरित्र पर था शक, शौच के लिए भी जाता था साथ- रात में कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या. 

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से एक बोरा बरामद किया, जिसमें एक किशोरी का शव था जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे. एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त जिले के गोपीगंज थाना के सीखापुर गांव निवासी श्याम किशोर पांडेय ने अपनी बेटी शशिकला (16) के रूप में की है. कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने 16 मई की रात अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट गोपीगंज थाना में दर्ज कराई थी.

उन्होंने किशोरी के पिता के हवाले से बताया कि 16 मई की रात आठ बजे वह घर से शौच के लिए कह कर निकली थी, पर देर रात तक नहीं लौटी थी. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शव दस से बारह दिन पुराना लगता है. उन्‍होंने यह आशंका जताई कि किशोरी के किसी जान पहचान के व्यक्ति ने ही उसकी हत्या की और हाथ-पैर बांध कर शव को कुएं में फेंक दिया जो उसके घर से 20 किलोमीटर दूर सोबरी के पुरवा में है.

एसपी ने हालांकि, किशोरी की हत्या से पहले उससे दुष्कर्म किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया है. इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).