देश की खबरें | उत्तरकाशी के पुरोला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पुरोला तहसील मुख्यालय के पास बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तरकाशी, 19 जून उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पुरोला तहसील मुख्यालय के पास बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक अमन के परिजनों ने उसकी महिला मित्र के घरवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तथा कहा कि उससे परेशान होकर ही उसने कथित तौर पर आत्महत्या की होगी।

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रख कर हंगामा किया।

पुलिस ने मृतक के भाई चमन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि अंगोडा गांव के निवासी अमन का पास के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था लेकिन युवती के घरवाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे ।

इसमें बताया कि युवती सोमवार को अमन के घर आ गयी जिसके बाद मंगलवार को युवती के घरवाले भी वहां आ गये और उसके साथ मारपीट कर युवती को अपने साथ ले गए।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवती के घरवालों ने अमन के परिजनों से कहा कि वे 20 लाख रुपये तथा गहने लेने के बाद ही युवती की शादी अमन के साथ करेंगे।

इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि युवती के घरवालों ने यह धमकी भी दी कि अगर पैसा और गहने नहीं दिए तो वे अमन पर दुष्कर्म और युवती को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवा देंगे।

तहरीर में कहा कि मंगलवार रात को भी युवती की बहनों तथा उसके अन्य परिजनों के धमकी भरे फोन अमन को आते रहे जिसके कारण अमन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली ।

पुरोला के थाना प्रभारी मोहन कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और युवक के परिजनों को समझा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड