नोएडा में नाले में मिला नवजात शिशु का शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शक है कि बच्चे की मां ने लोक लज्जा के कारण से उसे पैदा होते ही नाले में बहा दिया।
नोएडा, 17 मई थाना सेक्टर 49 क्षेत्र की पुलिस को बरौला गांव के पास बह रहे बड़े नाले में रविवार सुबह नवजात शिशु का शव मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शक है कि बच्चे की मां ने लोक लज्जा के कारण से उसे पैदा होते ही नाले में बहा दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव के पास से बह रहे बड़े नाले में एक नवजात शिशु का शव दिखा है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जन्म लेते ही बच्चे की मां ने उसे नाले में फेंक दिया है।
एसीपी ने बताया कि पुलिस को शक है कि बच्चे की मां कुंवारी है तथा उसने लोक लज्जा के कारण जन्म देते ही अपने बेटे को नाले में फेंका दिया। पुलिस बच्चे की मां का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

