देश की खबरें | मयूर विहार में पानी की टंकी से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में शनिवार सुबह पानी की टंकी से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 40 वर्षीय कर्मचारी का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में शनिवार सुबह पानी की टंकी से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के 40 वर्षीय कर्मचारी का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसने टंकी में कूदकर आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Updates: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 12822 नए मरीज पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख के पार पहुंची.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''करावल नगर का निवासी उदय दिल्ली जल बोर्ड में पंप ऑपरेटर था। शनिवार सुबह उसका शव मिला। ''

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कि मृतक नशे का आदी था और उसकी पत्नी को उसकी इस लत पर आपत्ति थी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi’s fresh attack on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- क्या देश को चीनी आक्रमण का सत्य बताएंगे.

अधिकारी ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 10वीं कक्षा में पढ़ रही एक बेटी है।

दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि टंकी को साफ करने का काम जारी है।

उन्होंने कहा कि टंकी की सफाई कर पानी की गुणवत्ता की जांच के बाद ही जलापूर्ति फिर से शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मयूर विहार फेज-2 में 600 फ्लैट में जलापूर्ति बाधित हुई है। रविवार सुबह से सामान्य जलापूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\