देश की खबरें | मेरठ में बीटेक छात्र का शव मिला, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जानी के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजेश कांबोज ने शनिवार को बताया कि बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला आर एन पांडेय (19) सुभारती विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।
जानी के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजेश कांबोज ने शनिवार को बताया कि बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला आर एन पांडेय (19) सुभारती विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात छात्रावास के कमरे से छात्र का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
एसएचओ के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक छात्र के परिजन मेरठ नहीं पहुंच सके थे और उनके आने के बाद घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
छात्रावास के अन्य छात्रों के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि आर एन पांडेय बृहस्पतिवार से ही कमरे में था और वह बाहर ही नहीं निकला। छात्रों को लगा कि वह पढ़ाई कर रहा होगा, इसलिए किसी ने उसे डिस्टर्ब नहीं किया।
लेकिन, शुक्रवार को भी जब वह बाहर नहीं आया तो छात्रों ने सुबह उसे आवाज देकर बाहर आने को कहा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दोपहर में भी उसे बाहर आने को कहा गया, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आया। फिर रात को वार्डन ने खुद कमरे में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था।
छात्रों ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सामने बेड पर पांडेय का शव बरामद किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)