एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इंदौर के होटल में ऑस्ट्रेलिया के 53 वर्षीय नागरिक का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने इंदौर के एक होटल के कमरे से मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के 53 वर्षीय नागरिक का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | इंदौर के होटल में ऑस्ट्रेलिया के 53 वर्षीय नागरिक का शव मिला

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो अप्रैल पुलिस ने इंदौर के एक होटल के कमरे से मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के 53 वर्षीय नागरिक का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे से बैली गैविन एंड्रयू (53) का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि एंड्रयू ने जब मंगलवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और यह दरवाजा खोला गया।

विश्वकर्मा ने कहा,‘‘पुलिस के फॉरेंसिक दल ने एंड्रयू के कमरे का मुआयना किया। इस कमरे में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के शव पर भी कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।"

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के मुताबिक, पहली नजर में लगता है कि एंड्रयू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन इसका वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।

विश्वकर्मा ने बताया कि एंड्रयू के कमरे में मिले दस्तावेजों से पता चलता है कि उन्होंने हफ्ते भर पहले अपनी ईसीजी जांच कराई थी और एक चिकित्सक ने उन्हें कुछ दवाइयां लेने की सलाह दी थी।

उन्होंने बताया कि एंड्रयू के परिवार को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है और इस बारे में भारत के आव्रजन ब्यूरो को भी सूचित किया जा रहा है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि एंड्रयू एक सौर ऊर्जा परियोजना के सिलसिले में मध्यप्रदेश आए थे और पिछले एक महीने से इंदौर के होटल में रुके हुए थे।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).