Odisha: ओडिशा में महिला और सौतेले बेटे का शव मिला, पति गिरफ्तार

कटक शहर में किराए के मकान में रह रही 30 वर्षीय एक महिला का पंखे से लटका हुआ शव मिला और उसके दो साल के सौतेले बेटे का खून से लथपथ शव उसी कमरे में पड़ा मिला.

प्रतिकात्म्तक तस्वीर (Photo Credits File)

कटक (ओडिशा), 17 जनवरी : कटक शहर में किराए के मकान में रह रही 30 वर्षीय एक महिला का पंखे से लटका हुआ शव मिला और उसके दो साल के सौतेले बेटे का खून से लथपथ शव उसी कमरे में पड़ा मिला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का गला रेता गया था. मृतक महिला की पहचान शिल्पी खुंटिया के रूप में हुई. पुलिस को संदेह है कि महिला ने रविवार रात अपने सौतेले बेटे की हत्या कर आत्महत्या की है. अगली सुबह दोनों के शव मिले.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कटक शहर के मधुपटना इलाके के श्रीराम नगर में हुई है. अधिकारी के मुताबिक, जिस कमरे में शव मिला, वह अंदर से बंद था. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल मिश्रा ने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा.’’ यह भी पढ़ें : Kannam Pongal Festival: कन्नम पोंगल त्योहार के लिए हाई अलर्ट पर तमिलनाडु पुलिस

मृतक महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर महिला के पति संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. संतोष ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद पिछले साल शिल्पी से शादी की थी. पहली पत्नी से संतोष का एक बेटा था. पड़ोसियों और शिल्पी के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि संतोष और उनकी दूसरी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता थ

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड