विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय दंपति और बेटे का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के मैरीलैंड में एक भारतीय दंपति और उनके छह वर्षीय बेटे का शव मिला है। पुलिस को इसके दोहरी हत्या या आत्महत्या का मामला होने का संदेह है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 20 अगस्त अमेरिका के मैरीलैंड में एक भारतीय दंपति और उनके छह वर्षीय बेटे का शव मिला है। पुलिस को इसके दोहरी हत्या या आत्महत्या का मामला होने का संदेह है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि तीनों लोग कर्नाटक के हैं और शुक्रवार को अपने बाल्टीमोर काउंटी स्थित घर में मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली के जख्म हैं। मृतकों की पहचान योगेश एच. नागराजप्पा(37), प्रतिभा वाई. अमरनाथ(37) और यश होन्नल(6) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि वे पति-पत्नी और उनका बेटा है।

‘द बाल्टीमोर सन’ अखबार ने बाल्टीमोर काउंटी के पुलिस प्रवक्ता एंथनी शेल्टन के हवाला से अपनी खबर में कहा,''प्रारंभिक जांच के आधार पर यह मामला दोहरी हत्या-आत्महत्या का लग रहा है, जिसे नागराजप्पा ने अंजाम दिया है।''

शेन्टन ने बताया कि तीनों के शरीर में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर आखिरी बार मंगलवार शाम को जीवित हालत में देखा गया था। उन्होंने बताया कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय शवों का पोस्टमॉर्टम कराएगा।

बाल्टीमोर काउंटी के कार्यकारी जॉनी ओल्स्जवेस्की ने एक बयान में कहा,‘‘मैं उन निर्दोष पीड़ितों के लिए बहुत दुखी हूं, जिनकी जिंदगी इस भयावह घटना में चली गई। हम इस दुखद घटना के बाद परिवार और समुदाय के सदस्यों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’’

पुलिस ने कहा कि आसपास के समुदायों को कोई खतरा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\