देश की खबरें | किशोरी व युवक का शव नदी में मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव से पिछले सप्ताह लापता हुई एक किशोरी और एक युवक के शव गंगा नदी से बरामद हुए हैं।
बलिया (उप्र), दो अगस्त जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव से पिछले सप्ताह लापता हुई एक किशोरी और एक युवक के शव गंगा नदी से बरामद हुए हैं।
रिया थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि बिहार व उत्तर प्रदेश की सरहद पर गंगा नदी के जवनिया घाट से मंगलवार की शाम अजमेरी खातून (16 वर्ष) व अवसाद (19 साल) का शव पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव के यूसुफ अली ने गत एक अगस्त को तहरीर दी थी कि उसकी बहन अजमेरी खातून को इसी थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव का अवसाद गत 29 जुलाई को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
पुलिस ने इस मामले में अवसाद के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था। अवसाद मिल्की गांव में अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करता था।
उन्होंने बताया कि अजमेरी खातून व अवसाद में प्रेम संबंध था तथा दोनों शादी करना चाहते थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

