देश की खबरें | डीडीए ने जेलरवाला बाग में झुग्गी-बस्ती के निवासियों के लिये ‘ड्रॉ’ निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यहां जेलरवाला बाग इलाके में झुग्गी बस्ती के निवासियों की पुनर्वास परियोजना के सिलसिले में 1,093 परिवारों के लिए ‘ड्रॉ’ निकाला है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यहां जेलरवाला बाग इलाके में झुग्गी बस्ती के निवासियों की पुनर्वास परियोजना के सिलसिले में 1,093 परिवारों के लिए ‘ड्रॉ’ निकाला है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘ड्रॉ’ बुधवार को निकाला गया।

अधिकारी ने कहा, "दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जेलरवाला बाग, अशोक विहार के झुग्गी-बस्ती निवासियों के पुनर्वास के लिए 1,093 परिवारों की पुनर्वास परियोजना के तहत ड्रॉ का आयोजन किया।"

डीडीए ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी को आवास उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के अनुरूप डीडीए की ओर से 376 झुग्गी झोपड़ी समूहों का पुनर्वास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि पुनर्वास परियोजना का उद्देश्य जेजे क्लस्टर के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं के साथ बेहतर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।

जेलोरवाला बाग में 424 वर्गफुट के 1,675 ईडब्ल्यूएस फ्लैट 31 जुलाई तक तैयार होने की संभावना है। परियोजना पर डीडीए द्वारा किए गए निर्माण की कुल लागत 421.81 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें