देश की खबरें | डीसीडब्ल्यू ने पांच साल की बच्ची के अपहरण एवं बलात्कार मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भलस्वा डेयरी इलाके में पांच साल की एक बच्ची के कथित अपहरण और उसके साथ बलात्कार की घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उससे कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भलस्वा डेयरी इलाके में पांच साल की एक बच्ची के कथित अपहरण और उसके साथ बलात्कार की घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उससे कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने प्राथमिकी और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में 26 दिसंबर तक ब्योरा देने को कहा है ।

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। उसे भलस्वा डेयरी में घर के सामने से उठाकर ले जाया गया और बाद में वह झील के पास पायी गयी। अभी अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई है। मेरी टीम उसके साथ है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है ताकि अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।’’

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी में बच्ची का कथित रूप से अपहरण किया गया और उस पर यौन हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार बच्ची बुधवार शाम को जब अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब वह लापता हो गयी। उसके मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद भलस्वा डेयरी थाने में भादंसं की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया गया और लड़की झील के पास मिली। उसके अनुसार उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उस पर यौन हमला किया गया है, तब प्राथमिकी में भादंसं की अन्य धाराएं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराएं जोड़ी गयीं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है तथा आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनायी गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें