भारतीय औषधि महानियंत्रक ने COVID-19 के टीके के दूसरे-तीसरे चरण के मानव परीक्षण की दी इजाजत
भारतीय औषधि महानियंत्रक ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके के देश में दूसरे व तीसरे चरण के मानव परीक्षण के लिये सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मंजूरी दे दी है. इससे पहले उन्होंने कोविड-19 के विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की अनुशंसाओं पर गहन विचार-विमर्श किया.
नई दिल्ली, 3 अगस्त: भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके के देश में दूसरे व तीसरे चरण के मानव परीक्षण के लिये सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) को मंजूरी दे दी है. सरकारी अधिकारियों ने पीटीआई- को बताया कि एसआईआई को यह मंजूरी औषधि महानियंत्रक डॉ. वी.जी सोमानी ने रविवार देर रात दी. इससे पहले उन्होंने कोविड-19 (Covid-19) के विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) की अनुशंसाओं पर गहन विचार-विमर्श किया.
बता दें कि देश में इस समय कोरोना (Coronavirus) का संक्रमण 17 लाख तक पहुंच गया है. हालांकि विश्वभर में अबतक एक करोड़ 82 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे पटना SP विनय तिवारी को BMC ने जबरन किया क्वारनटीन
अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देशों में कोरोना मामलों की संख्या और मौत के आंकड़े सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं 6 लाख 92 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.