देश की खबरें | दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ कर 20.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप रही, जिससे मौसम में नमी और भयंकर ठण्ड से राजधानी वासियों को कुछ राहत मिली ।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप रही, जिससे मौसम में नमी और भयंकर ठण्ड से राजधानी वासियों को कुछ राहत मिली ।

सफदरजंग वेधशाला ने राजधानी में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अनुसार राजधानी में पिछले 19 दिनों के बाद पारा 20 डिग्री सेल्सियस के पार गया है ।

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

जनवरी के दूसरे सप्ताह से राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब या उससे अधिक रहा।

दिल्ली में इस साल जनवरी में सात पश्चिमी विक्षोभ आए हैं, जबकि महीने में यह सामान्य तौर पर तीन से चार बार होता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने हवा में नमी बढ़ा दी जिससे अधिकांश दिनों में कम तापमान के बीच कोहरा छाया रहा।

विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में जनवरी में अब तक सात ठंडे दिन दर्ज किए गए हैं, जो कम से कम एक दशक में इस महीने में सबसे अधिक है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में इस महीने 13 दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से सबसे अधिक है । उनके अनुसार 2003 में यह आंकड़ा 18 दिन था ।

दिल्ली में मंगलवार को नौ साल में जनवरी का सबसे ठंडा जनवरी का दिन देखा गया, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले तीन जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी में इस जनवरी में भी 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 122 वर्षों में महीने में सबसे अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\