एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर खिली धूप, शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर खिली धूप, शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना : आईएमडी

नयी दिल्ली, दो जून राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है, लेकिन अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा ‘‘शनिवार और रविवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 41 और 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 26 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।’’

बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).