एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | डेवोन कॉनवे टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड टीम से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह अनुभवी बल्लेबाज उन कई प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने विदेशों में पेशेवर टी20 लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया था। कॉनवे ने न्यूजीलैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल जून में टी20 विश्व कप में खेला था।

खेल की खबरें | डेवोन कॉनवे टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड टीम से बाहर

यह अनुभवी बल्लेबाज उन कई प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने विदेशों में पेशेवर टी20 लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया था। कॉनवे ने न्यूजीलैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल जून में टी20 विश्व कप में खेला था।

पूर्व कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में मिडिलसेक्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने स्वयं को अनुपलब्ध बताया।

ऑकलैंड के बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। 23 वर्षीय जैकब्स दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला।

तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नवंबर के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट की भी टीम में वापसी हुई है, जिसकी कप्तानी मिशेल सेंटनर करेंगे। एलन ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए 151 रन की पारी में 19 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

त्रिकोणीय श्रृंखला 14 से 26 जुलाई तक हरारे में खेली जाएगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).