देश की खबरें | डेविस कप खिलाड़ी मुकुंद, रामकुमार और करण को दिल्ली ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट दिल्ली ओपन के आयोजक ने शनिवार को पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में तीन डेविस कप खिलाड़ियों शशिकुमार मुकुंद, रामकुमार रामनाथन और युवा करण सिंह के लिए वाइल्ड कार्ड प्रविष्टियों की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 8 फरवरी एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट दिल्ली ओपन के आयोजक ने शनिवार को पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में तीन डेविस कप खिलाड़ियों शशिकुमार मुकुंद, रामकुमार रामनाथन और युवा करण सिंह के लिए वाइल्ड कार्ड प्रविष्टियों की घोषणा की।

डेविस कप ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा रहे युवा चिराग दुहान और आर्यन शाह को आदित्य गोविला और सिद्धार्थ रावत के साथ क्वालीफाइंग स्पर्धा के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर रह चुके लॉयड हैरिस और 2019 जूनियर विंबलडन चैंपियन शिंटारो मोचीजुकी एटीपी चैलेंजर 75 टूर्नामेंट में शीर्ष आठ वरीय खिलाड़ियों में शामिल होंगे जो 10 से 16 फरवरी तक डीएलटीए परिसर में होने वाले पांचवें चरण में खेलेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के हैरिस एकल मुख्य ड्रॉ में चौथे स्थान पर होंगे। जापान के उभरते हुए 21 वर्षीय मोचीजुकी को छठी वरीयता दी गई है।

चेक गणराज्य के विट कोप्रिवा शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में ड्रॉ में शीर्ष पर होंगे और उनका लक्ष्य अपने पांच एटीपी चैलेंजर खिताबों में इजाफा करना है।

दूसरे और तीसरे स्थान पर ब्रिटेन के बिली हैरिस और ऑस्ट्रेलिया के ट्रिस्टन स्कूलकेट हैं।

डीएलटीए के अध्यक्ष और भारत के गैर-खिलाड़ी डेविस कप कप्तान रोहित राजपाल ने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं दोनों के लिए उच्च स्तर पर खुद को परखने का एक शानदार मंच है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक मिलते हैं जिससे खिलाड़ियों को एटीपी तालिका में ऊपर चढ़ने का मौका प्रदान करता है।’’

फ्रांस के ज्योफ्रे ब्लैनकेनॉक्स ने हांगकांग के कोलमैन वोंग को 6-4, 6-2 से हराकर 2024 में दिल्ली ओपन का खिताब जीता लेकिन उन्होंने अपने खिताब का बचाव नहीं करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड