देश की खबरें | बेटियां हमारा गौरव हैं : झारसुगुड़ा उपचुनाव में जीत के बाद पटनायक ने कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के दिवंगत मंत्री नबा किशोर दास की 26 वर्षीय बेटी दीपाली दास के झारसुगुडा उपचुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करने के बाद कहा कि ‘बेटियां हमारा गौरव हैं।’
भुवनेश्वर, 13 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के दिवंगत मंत्री नबा किशोर दास की 26 वर्षीय बेटी दीपाली दास के झारसुगुडा उपचुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करने के बाद कहा कि ‘बेटियां हमारा गौरव हैं।’
दीपाली इस जीत के साथ राज्य की सबसे कम उम्र की विधायक हो गई हैं।
पटनायक बीजद को उपचुनाव में मिली जीत को लेकर यहां बीजू जनता दल (बीजद) के मुख्यालय शंख भवन में मनाये जा रहे जश्न में शामिल हुए और विपक्ष पर, विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया,‘‘वह हमारी बेटियों को अपमानित कर रही है।’’
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने पदमपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली बर्षा सिंह बरिहा और झारसुगुडा सीट पर जीत दर्ज करने वाली दीपाली दास के खिलाफ बुरा-भला बोला।
उल्लेखनीय है कि पदमपुर विधानसभा सीट पर पिछले साल के अंत में कराये गये उपचुनाव में बरिहा ने जीत दर्ज की थी।
पटनायक ने कहा, ‘‘बेटियां हमारा गौरव हैं...ओडिशा के लोग महिलाओं का असम्मान बर्दाश्त नहीं करेंगे, वह (भाजपा) दोनों सीट पर हार गई।’’
दोनों महिला उम्मीदवारों ने अपने-अपने पिता की मृत्यु हो जाने के बाद उपचुनाव लड़ा, जो दोनों विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे।’’
पटनायक ने कहा कि झारसुगुडा उपचुनाव में जीत इसके लोगों और महिला सशक्तिकरण की जीत है। वह फिर से बीजद पर विश्वास जताने को लेकर उनके आभारी हैं।
राज्य में सत्तारूढ़ बीजद ने शनिवार को झारसुगुड़ा विधानसभा सीट बरकरार रखी, क्योंकि उसकी उम्मीदवार दीपाली दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा के टंकधर त्रिपाठी को 48,721 मतों से हरा दिया।
दीपाली बार्सीलोना स्थित ईयू बिजनेस स्कूल से एमबीए की उपाधि हासिल की है। उनके पिता एवं ओडिशा के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की जनवरी में एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दिये जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)