विदेश की खबरें | अपदस्थ किए गए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, कुछ लोगों को आशंका है कि अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी की जीत थाईलैंड को विरोध-प्रदर्शन और सैन्य हस्तक्षेप के पुराने चक्र में वापस धकेल सकती है।
वहीं, कुछ लोगों को आशंका है कि अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी की जीत थाईलैंड को विरोध-प्रदर्शन और सैन्य हस्तक्षेप के पुराने चक्र में वापस धकेल सकती है।
पैतोंगटार्न शिनावात्रा (36) की अगुवाई में विपक्षी दल फियू थाई को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि उसे पूर्ण बहुमत मिलेगा, जिसके साथ ही पैतोंगटार्न शिनावात्रा के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
मार्च में एक कार्यक्रम के दौरान पैतोंगटार्न ने श्रमिकों की कार्य स्थिति में सुधार, उच्च न्यूनतम मजदूरी की गारंटी, प्रदूषण को कम करने और थाईलैंड को एक वित्तीय प्रौद्योगिकी केंद्र में बदलने सहित अन्य नीतियों की रूपरेखा पेश की थी।
थाकसिन को 2006 में एक सैन्य तख्तापलट द्वारा हटा दिया गया था और सत्ता के दुरुपयोग के लिए जेल की सजा से बचने के लिए वह पिछले एक दशक से अधिक समय से स्व-निर्वासन में है।
हालांकि, थाकसिन ने स्वयं पर लगे आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)