एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सेना अधिकारी से मारपीट करने का आरोपी दारोगा लाइन हाजिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी लखनऊ के थाने में तैनात एक दारोगा को भारतीय सेना के एक अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

देश की खबरें | सेना अधिकारी से मारपीट करने का आरोपी दारोगा लाइन हाजिर

लखनऊ, दो जुलाई राजधानी लखनऊ के थाने में तैनात एक दारोगा को भारतीय सेना के एक अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने दारोगा के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बुधवार को कहा, "दारोगा को अगली सूचना तक लाइन हाजिर कर दिया गया है।"

पटना में वर्तमान में एनसीसी निदेशालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद प्रकाश सुमन ने घटना का विवरण देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गत 22 जून को तेलीबाग चौराहे पर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर कार चलाते समय सड़क गलत दिशा में गाड़ी चला रहे एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जैसे ही उन्होंने अपनी कार की खिड़की खोली तो उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल सुमन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज गति से या लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125 (ए) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी की पहचान पर थाने में तैनात दारोगा विनय कुमार सरोज के रूप में हुई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्वी) ऋषभ रुनवाल ने शनिवार को कहा था कि मामले की जांच सक्रिय रूप से चल रही है।

मध्य यूपी सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) सेना के मेजर जनरल सलिल सेठ ने स्टेशन कमांडर के साथ शुक्रवार को लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र के सेंगर से मुलाकात कर त्वरित और निष्पक्ष जांच के लिए दबाव बनाया था।

चंदन सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).