ताजा खबरें | रेलवे स्टेशनों को विकसित करने की योजना में दरभंगा स्टेशन भी शामिल : रेल मंत्री

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि व्यवहार्यता अध्ययनों के आधार पर देश में रेलवे स्टेशनों को विकसित करने की योजना बनाई गई है जिसमें बिहार का दरभंगा रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि व्यवहार्यता अध्ययनों के आधार पर देश में रेलवे स्टेशनों को विकसित करने की योजना बनाई गई है जिसमें बिहार का दरभंगा रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

लोकसभा में गोपाल जी ठाकुर के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिये तकनीकी आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन किया जाता है। इन व्यवहार्यता अध्ययनों के निष्कर्ष के आधार पर स्टेशनों को विकसित करने हेतु कार्य एवं चरणों में शुरू किये जाने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दरभंगा रेलवे स्टेशन इस प्रकार के अध्ययनों के लिये चिन्हित किये गए स्टेशनों में से एक है।’’

मंत्री ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करना एक जटिल प्रकृति का कार्य है और इसके लिये विस्तृत तकनीकी आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन और शहरी स्थानीय निकायों आदि की विभिन्न सांविधिक मंजूरी की जरूरत होती है।

उन्होंने बताया कि इसे पूरा करने के लिये फिलहाल कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड