एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दरभंगा एम्स से बिहार में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा मजबूत होगा : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के दरंभगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना से राज्य में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा मजबूत होगा तथा ‘‘स्वस्थ भारत’’ के संकल्प को प्रोत्साहन मिलेगा।

देश की खबरें | दरभंगा एम्स से बिहार में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा मजबूत होगा : मोदी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के दरंभगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना से राज्य में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा मजबूत होगा तथा ‘‘स्वस्थ भारत’’ के संकल्प को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दरभंगा में एम्स की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमति देने के बाद यह बात कही।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिना ई-पास के इंटर स्टेट मूवमेंट की दी इजाजत, बसों को इजाजत नहीं.

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नया एम्स न केवल स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करेगा बल्कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दरभंगा में एम्स के निर्माण से जहां बिहार के स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, वहीं स्वस्थ भारत के संकल्प को भी नया बल मिलेगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों को प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि आसपास के लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।’’

यह भी पढ़े | Fact Check: उच्च कर व्यवस्था के कारण टोयोटा कंपनी भारत में निवेश करना बंद कर सकती है? केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताई सच्चाई.

कैबिनेट द्वारा हरियाणा में पलवल से सोनीपत के बीच महत्वपूर्ण हरियाणा आर्बिटल रेल परिपथ परियोजना को अनुमति दिये जाने को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के लोगों के लिए एक ‘‘बहुत अच्छा समाचार’’ बताया।

उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात के प्रबंधन में सुविधा होगी और विभिन्न मॉडल वाले सुविधा केन्द्रों के विकास में मदद मिलेगी।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 5617 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत वाली इस रेल परियोजना को मंजूरी दी। परियोजना के पांच वर्ष में पूर्ण होने की उम्मीद है।

एक बयान में बताया गया कि दरभंगा एम्स प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 1264 करोड़ रूपये की कुल लागत से बनाया जाएगा।

नया एम्स केन्द्र से अनुमति मिलने के बाद 48 माह की अवधि के भीतर बनकर तैयार होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).