जरुरी जानकारी | डीएओ ईवीटेक तमिलनाडु में करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की स्टार्टअप डीएओ ईवीटेक वर्ष 2025 तक तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और करीब 2,000 लोगों को भर्ती करेगी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, पांच मार्च इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की स्टार्टअप डीएओ ईवीटेक वर्ष 2025 तक तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और करीब 2,000 लोगों को भर्ती करेगी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीएओ ईवीटेक ने पुणे के चाकन स्थित अपने संयंत्र में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इसे अमेरिकी फर्म डीएओ ईवीटेक एलएलसी और इसके प्रवर्तक माइकल लियू से निवेश मिला है।

लियू ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि कंपनी की भारत में दस करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना है। इसके अलावा तमिलनाडु के लिए 100 करोड रुपये अलग रखे गए हैं। कंपनी ने हाल ही में चेन्नई में नए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन किया था।

लियू ने कहा, ‘‘दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली किसी भी कंपनी के लिए तमिलनाडु एक अहम बाजार है। चेन्नई में दोपहिया वाहनों की पैठ सर्वाधिक 73 फीसदी है और यह आंकड़ा मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों की तुलना में दोगुना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘10 करोड़ डॉलर के इस निवेश के साथ हमने 100 करोड़ रुपये तमिलनाडु के लिए अलग रखे हैं। अपनी विस्तार की रणनीति के तहत हम अगले दो वर्ष में करीब 2,000 पदों पर भर्तियां भी करेंगे।’’

कंपनी के फिलहाल मदुरै, कोयंबटूर, तंजावुर और पोल्लाची में वितरक हैं। आने वाले समय में कंपनी की अकेले चेन्नई में ही 20 नए वितरक बनाने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान