देश की खबरें | दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत मिलेगा मुंबई प्रेस क्लब का 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' सम्मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को मुंबई प्रेस क्लब द्वारा 2020 के लिए मरणोपरांत 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गयी।

मुंबई, 24 दिसंबर फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को मुंबई प्रेस क्लब द्वारा 2020 के लिए मरणोपरांत 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गयी।

सिद्दीकी की अफगानिस्तान में अपने काम के दौरान मृत्यु हो गयी थी। सिद्दीकी ने लंबे समय तक यहां वित्तीय राजधानी में काम किया था। बाद में वह नयी दिल्ली में काम करने लगे थे और वह समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुख्य फोटोग्राफर थे।

क्लब ने कहा कि सिद्दीकी को रोहिंग्याओं और संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए आंदोलन से लेकर कोविड-19 और अफगानिस्तान गृहयुद्ध तक उनकी बेहतरीन तस्वीरों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण 29 दिसंबर को एक डिजिटल कार्यक्रम में वार्षिक 'रेडइंक अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म' प्रदान करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर भाषण भी देंगे।

क्लब ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रेम शंकर झा (83) को उनकी आजीवन उपलब्धियों के लिए रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

क्लब ने कहा कि पुरस्कार समारोह के 10वें संस्करण के तहत सिद्दीकी और झा के अलावा, 24 अन्य विजेताओं को 12 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now