देश की खबरें | गुजरात के डांग को घोषित किया जाएगा सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक खेती वाला जिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी गुजरात के आदिवासी जिले डांग को सौ प्रतिशत ‘ऑर्गेनिक’ खेती वाले जिले का दर्जा दिया जाएगा। राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 16 नवंबर पूर्वी गुजरात के आदिवासी जिले डांग को सौ प्रतिशत ‘ऑर्गेनिक’ खेती वाले जिले का दर्जा दिया जाएगा। राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खेती के समूचे इलाके में किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और राज्य सरकार इसके लिए कदम उठा रही है।

पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार हर किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये दे रही है, जिससे कि वे ऑर्गेनिक खेती अपना सकें।

मंत्री ने कहा, “पश्चिमी भारत में पहली बार, गुजरात के डांग जिले को सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक खेती वाला जिला घोषित किया जाएगा। राज्यपाल द्वारा 19 नवंबर को एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। जिले के किसान खेती के ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जो उर्वरकों और कीटनाशकों से मुक्त हों।”

उन्होंने कहा कि राज्य में रासायनिक उर्वरकों की 38 से 40 लाख टन खपत होती है जिसके लिए सरकार 4,200 से 4,300 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है। डांग के जिलाधिकारी बी के पंड्या ने कहा कि जिले में 58,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में से कम से कम 70 से 80 प्रतिशत जमीन पर खेती के पारंपरिक तरीके अपनाए जाते हैं, जिनके लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में है और लगभग 12,000 किसानों को सब्सिडी दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल करने का प्रोत्साहन दिया जा रहा है और पशुओं की देखभाल के लिए उन्हें 900 रुपये दिए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू