देश की खबरें | अक्टूबर के अंत तक क्षतिग्रस्त पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत होगी, दिल्ली बनेगी गड्ढा मुक्त: आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि अक्टूबर के अंत तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो जाने के बाद दिल्ली गड्ढों से मुक्त हो जाएगी।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि अक्टूबर के अंत तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो जाने के बाद दिल्ली गड्ढों से मुक्त हो जाएगी।

आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि वह और दिल्ली सरकार के सभी मंत्री सोमवार से शहर भर की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण शुरू करेंगे ताकि नुकसान की सीमा और आवश्यक मरम्मत का आकलन किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों की व्यापक समीक्षा उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई जिसमें सभी मंत्री और पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार से सभी मंत्री एक सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण करेंगे और मरम्मत की जरूरत का पता लगाएंगे।

मुख्यमंत्री दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सड़कों का निरीक्षण करेंगी, मंत्री सौरभ भारद्वाज पूर्वी दिल्ली में, गोपाल राय उत्तर-पूर्वी दिल्ली में, कैलाश गहलोत पश्चिम और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में, इमरान हुसैन नयी दिल्ली और मध्य दिल्ली में तथा मुकेश अहलावत उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सड़कों का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के एक सप्ताह बाद यह तय किया जाएगा कि किन सड़कों को “पूर्ण मरम्मत” की आवश्यकता है, “आंशिक मरम्मत” की आवश्यकता है और किन सड़कों को फिर से बनाने की आवश्यकता है। आतिशी ने कहा कि निरीक्षण के एक सप्ताह बाद मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।

आतिशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक वह दिल्ली को “गड्ढा मुक्त” करा देंगी, जैसा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चाहते हैं। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान केजरीवाल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा, जिसमें उनसे शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का अनुरोध किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\