देश की खबरें | दलित युवक हत्याकांड: दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सागर जिले में एक दलित युवक की हत्या के मामले में बुधवार को मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

सागर (मप्र), 30 अगस्त कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सागर जिले में एक दलित युवक की हत्या के मामले में बुधवार को मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

दिग्विजय ने नितिन अहिरवार उर्फ लालू के परिजनों से मुलाकात की, जिनकी 24 अगस्त को पुरानी दुश्मनी के कारण बरोदिया नोनागीर गांव में लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी थी। भूपेंद्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं जहां यह घटना घटी।

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस तथ्य को छिपाया कि मृतक नितिन की बहन को 2019 में कुछ लोगों ने परेशान किया था।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘लेकिन मंत्री के दबाव के कारण इस कृत्य का उल्लेख नहीं किया गया और 2019 में केवल (बहन के साथ) मारपीट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई। अगर प्रशासन ने उस समय सख्त कार्रवाई की होती, तो कोई भी उसके भाई की हत्या करने की हिम्मत नहीं करता।"

उन्होंने कहा कि 2019 के मामले में आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने रिहा कर दिया।

दिग्विजय ने दावा किया, ‘‘प्रशासन पर मंत्री का दबाव है। पुलिस मंत्री के गुलामों की तरह व्यवहार कर रही है। कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? 2019 से 2023 तक चार साल तक परिवार पर (2019 मामले में) समझौते के लिए दबाव डाला गया।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक की मां पर समझौता करने के लिए दबाव डाला गया और उनके बेटे की हत्या से पहले धमकी दी गई थी।

दिग्विजय ने आरोप लगाया, ''भाजयुमो नेता अंकित ठाकुर का नाम प्राथमिकी में दर्ज नहीं किया गया, जबकि मृतक के परिवार ने अपनी शिकायत में उसके बारे में कहा था।''

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नितिन के बड़े भाई विष्णु के साथ 2019 में मारपीट की गई और उन्हें जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया।

एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में वांछित तीन से चार अन्य लोगों की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\