एजेंसी न्यूज

Noida: महाराणा प्रताप के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दलित युवक गिरफ्तार

जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना जारचा क्षेत्र के ऊपरालसी गांव में रहने वाले एक दलित युवक को महाराणा प्रताप के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया.

Noida: महाराणा प्रताप के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दलित युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

नोएडा (उप्र), 25 जनवरी : जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना जारचा क्षेत्र के ऊपरालसी गांव में रहने वाले एक दलित युवक को महाराणा प्रताप के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया.

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि खटाना गांव के रहने वाले मोहित सिसोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ऊपरालसी गांव निवासी दलित युवक विकास ने महाराणा प्रताप के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. यह भी पढ़ें : UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद, 50 हजार रूपये जुर्माने की सजा

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).