देश की खबरें | विश्व भारती विश्वविद्यालय से निलंबित दलित छात्र राष्ट्रीय एससी आयोग का रुख करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व भारती विश्वविद्यालय द्वारा अनुशासनात्मक आधार पर एक सेमेस्टर से निलंबित दलित छात्र ने रविवार को कहा कि वह विश्वविद्यालय के इस आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति (एससी) आयोग का रुख करेगा।

कोलकाता, 30 जुलाई विश्व भारती विश्वविद्यालय द्वारा अनुशासनात्मक आधार पर एक सेमेस्टर से निलंबित दलित छात्र ने रविवार को कहा कि वह विश्वविद्यालय के इस आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति (एससी) आयोग का रुख करेगा।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेता सोमनाथ सो 2018 में कुलपति के पदभार संभालने के बाद से विभिन्न मुद्दों को लेकर कुलपति विद्युत चक्रवर्ती के खिलाफ प्रदर्शनों में काफी आगे रहे हैं।

विश्वविद्यालय ने 2020 में भी परिसर संबंधी अनुशासन का “उल्लंघन” करने के आरोप में छात्र को निलंबित किया था।

सोमनाथ ने कहा, ‘‘मैं एमए (ग्रामीण प्रबंधन) के तीसरे सेमेस्टर के लिए निलंबित किये जाने के खिलाफ जल्द ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आयोग में जाऊंगा क्योंकि एक दलित छात्र के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर पाबंदी लगाई गई है।’’

सोमनाथ के खिलाफ यह कार्रवाई 27 जुलाई को उनकी 28 जनवरी की उस फेसबुक पोस्ट को लेकर की गई जिसमें उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और विश्व भारती के बीच भूमि स्वामित्व मुद्दे को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं।

सोमनाथ को जारी कारण बताओ नोटिस में विश्वविद्यालय ने कहा था कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के समर्थन में उनका फेसबुक पोस्ट “झूठी और भ्रामक जानकारी से भरा था, जो आधिकारिक रिकॉर्ड और विश्व भारती की आधिकारिक स्थिति के विपरीत था।

इस नोटिस में कहा गया कि उनकी पोस्ट का उद्देश्य एक संस्था के रूप में विश्वभारती और इसके पदाधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बदनाम करना, मानहानि करना और अपमान करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू