देश की खबरें | पुरानी रंजिश में दलित व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश के कारण तीन लोगों ने एक दलित व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर, 12 अप्रैल राजस्थान में बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश के कारण तीन लोगों ने एक दलित व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी निंब सिंह ने बताया कि असाडी गांव निवासी कोजाराम मेघवाल (40) की तीन लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है की मेघवाल का आरोपियों के साथ जमीन के टुकड़े को लेकर पुराना विवाद चल रहा था जिसके चलते उन्होंने बुधवार को उस पर लाठियों से हमला कर दिया।
सिंह ने बताया कि हमले में घायल मेघवाल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

