देश की खबरें | दल बदल कानून को और सख्त बनाया जाना चाहिए: दिग्विजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में विधायकों के दल बदलने से सरकारें गिरने पर चिंता जाहिर करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि देश में दल बदल कानून में बदलाव कर और सख्त बनाना चाहिए।

जियो

भोपाल, सात जून देश में विधायकों के दल बदलने से सरकारें गिरने पर चिंता जाहिर करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि देश में दल बदल कानून में बदलाव कर और सख्त बनाना चाहिए।

दिग्विजय ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं को बताया, '':पूर्व प्रधानमंत्री: राजीव गांधी ने वर्ष 1985 में देश में सख्त दल बदल कानून लागू किया था। इस दल बदल कानून में बदलाव होना चाहिए।''

यह भी पढ़े | कर्नाटक: कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में निधन: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''इस कानून में बंदिश होनी चाहिए कि दल बदलने वाला :विधायक या सांसद: छह साल तक कोई चुनाव न लड़ सके और न ही कोई पद ले सके।''

दिग्विजय ने कहा कि आज मतदाताओं द्वारा देश में आये जनमत के साथ खरीद—फरोख्त हो रहा है। इसलिए इस दल बदल कानून को और सख्त बनाना चाहिए।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बिना मास्क लगाए हॉटस्पॉट जोन में निकले IG कानपुर, कट गया चालान.

उनसे सवाल किया गया था कि गुजरात में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। क्या मध्यप्रदेश में कांग्रेस के और विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं?

उन्होंने कहा, ''भाजपा ने बहुत सारा पैसा कमाया है और वह विधायकों की खरीद—फरोख्त की राजनीति कर रही है।''

दिग्विजय ने कहा, ‘‘ मध्यप्रदेश में अब कोई कांग्रेस विधायक भाजपा में नहीं जाएगा। जिनको जाना था, वे 22 बागी विधायक पहले ही मार्च में चले गये हैं। जिन्होंने कांग्रेस में रहने का निर्णय लिया है, उन्होंने कठिन परीक्षा पास कर ली है। इसलिए अब ऐसी स्थिति मध्यप्रदेश में नहीं होगी।’’

मालूम हो कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने तब 20 मार्च को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस साल 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनी है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\