Uttar Pradesh: बलिया में दलित युवती की गला काटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बांसडीह कस्बे के कांशीराम आवास में अपने माता-पिता के साथ रह रही युवती की आज दोपहर उसके आवास में गला काट कर हत्या कर दी गई.
बलिया: अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बांसडीह कस्बे के कांशीराम आवास में अपने माता-पिता के साथ रह रही युवती की आज दोपहर उसके आवास में गला काट कर हत्या कर दी गई. यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवती के कथित प्रेमी ध्यानु पासवान को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव गांव का रहने वाला है. UP Shocker! उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट.
यादव ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ध्यानु का युवती से पिछले कई साल से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था और इस बीच युवती की शादी तय हो गई थी. उन्होंने बताया कि अबतक मिली जानकारी के मुताबिक युवती प्रेम सम्बन्ध तोड़कर शादी करने के लिए तैयार हो गई थी जिससे नाराज ध्यानु ने आज दिनदहाड़े युवती की हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी और दोपहर में जब उसकी मां घर लौटी तो बेटी की रक्तरंजित लाश देखकर पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

