देश की खबरें | दलाईलामा ने राष्ट्रपति कोविंद को दी जन्मदिन की बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 76वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), एक अक्टूबर तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 76वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

दलाईलामा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र में लिखा, ‘‘मैं राष्ट्र के स्थिर विकास के लिए राष्ट्रपति के रूप में आपके समर्पण की बहुत सराहना करता हूं, खासकर वंचित तबकों के लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्य की।’’

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित बौद्ध धर्म गुरू ने कहा, ‘‘भारत लंबे समय से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की एक विस्तृत श्रृंखला का घर रहा है, जहां सभी समुदाय के लोग सम्मानजनक सद्भाव में रहते हैं। यह दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला जीवंत लोकतंत्र है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हमारी दुनिया तेजी से परस्पर रूप से एक-दूसरे पर आश्रित होती जा रही है, मैं भारत को शांति की दिशा में मानवता का मार्गदर्शन करने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। इसमें करुणा और अहिंसा के बहुमूल्य सिद्धांतों को साझा किया जा सकता है। समय की कसौटी पर हमेशा खरे उतरने वाले यह विचार आज भी बहुत प्रासंगिक हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह उनका दृढ़ विश्वास है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसमें प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ जोड़ने और विश्व को अधिक शांतिपूर्ण बनाने की क्षमता है।

दलाईलामा ने कहा, “यह वर्ष निर्वासन में हमारे जीवन का 62वां वर्ष है। अपने सभी साथी तिब्बती भाइयों और बहनों की ओर से मैं भारत की सरकार और उसके लोगों को उनकी अद्वितीय उदारता और दया भाव के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू