एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दलाई लामा 89 वर्ष के हुए, स्वयं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा शनिवार को 89 वर्ष के हो गए तथा अपने जन्मदिन संदेश में उन्होंने कहा कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपनी सेवा जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

देश की खबरें | दलाई लामा 89 वर्ष के हुए, स्वयं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बताया

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), छह जुलाई तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा शनिवार को 89 वर्ष के हो गए तथा अपने जन्मदिन संदेश में उन्होंने कहा कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपनी सेवा जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

दलाई लामा अमेरिका में हैं जहां वह घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं।

धर्मशाला में उनके कार्यालय द्वारा जारी किए गए संदेश में उनके हवाले से कहा गया, "मैं अब लगभग 90 वर्ष का हो चुका हूं, लेकिन अपने पैरों में थोड़ी तकलीफ के अलावा मैं अस्वस्थ महसूस नहीं करता हूं और अपने जन्मदिन पर तिब्बत और उसके बाहर रहने वाले साथी तिब्बतियों को आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "सर्जरी के बावजूद मैं शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और आपसे खुश और तनावमुक्त रहने का अनुरोध करना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपनी सेवा जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।"

उन्होंने कहा, "आज तिब्बत के अंदर एवं बाहर के लोग बहुत खुशी व जश्न के साथ मेरा जन्मदिन मना रहे हैं तथा तिब्बती एवं हिमालयी क्षेत्रों के सभी लोग भी मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं, मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ।"

उन्होंने कहा, "मुझे थोड़ी शारीरिक परेशानी महसूस हो रही है, लेकिन उम्र बढ़ने के कारण इसे टाला नहीं जा सकता है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं इसलिए, कृपया आराम करें और सहज रहें।"

निर्वासित तिब्बती सरकार ने एक बयान में दलाई लामा के लिए दीर्घायु की कामना की।

इसमें कहा गया, "आप दीर्घायु हों और आपकी सभी इच्छाएं बिना किसी बाधा के पूरी हों। हमारे उद्देश्य की सच्चाई की जीत हो और तिब्बत के अंदर एवं बाहर रहने वाले तिब्बती जल्द ही एक हो।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).