एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में प्रतिदिन के नए कोविड मामले घटकर 6,436 हुए, 24 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,436 नए मामले दर्ज किए गए। एक दिन पहले की तुलना में नए मामलों में 3,230 की गिरावट आई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 24 घंटों के दौरान 24 और कोविड मरीजों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान 18,423 कोविड मरीज ठीक भी हुए।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में प्रतिदिन के नए कोविड मामले घटकर 6,436 हुए, 24 की मौत

मुंबई, सात फरवरी महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,436 नए मामले दर्ज किए गए। एक दिन पहले की तुलना में नए मामलों में 3,230 की गिरावट आई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 24 घंटों के दौरान 24 और कोविड मरीजों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान 18,423 कोविड मरीज ठीक भी हुए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,10,136 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,43,098 हो गई। बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 75,57,034 हो गई है। राज्य में फिलहाल कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,06,059 है। रविवार को राज्य में 9,666 नए मामले मिले थे और 66 कोविड मरीजों की मौत हुई थी।

विभाग के अनुसार राज्य में वायरस के ओमीक्रोन प्रकार से संक्रमित कुल 3,334 रोगियों का पता चला है, जिनमें से 2,023 को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है, जबकि ठीक होने की दर 96.76 प्रतिशत है।

राज्य में वर्तमान में 6,73,875 लोग घर पर रहते हुए पृथकवास में हैं और 2,383 लोग संस्थागत पृथकवास में हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि 24 घंटों में 1,00,124 नमूनों की कोविड जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या बढ़कर 7,56,55,012 हो गई। पुणे में 1,744 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद नासिक (1643), नागपुर (1039), मुंबई (730), औरंगाबाद (464), कोल्हापुर (328), लातूर (283) और अकोला क्षेत्र में 205 नए मामले मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).