एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डाबर का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 17.65 प्रतिशत घटकर 417.5 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17.65 प्रतिशत घटकर 417.52 करोड़ रुपये रहा है।

जरुरी जानकारी | डाबर का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 17.65 प्रतिशत घटकर 417.5 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दैनिक उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17.65 प्रतिशत घटकर 417.52 करोड़ रुपये रहा है।

डाबर इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजारों को जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही के नतीजों की सूचना दी। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 507.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में डाबर का परिचालन राजस्व 5.46 प्रतिशत घटकर 3,028.59 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3,203.84 करोड़ रुपये था।

आलोच्य अवधि में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 1.31 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 2,634.40 करोड़ रुपये रहा।

डाबर ने कहा कि पिछली तिमाही में उच्च खाद्य मुद्रास्फीति और शहरी मांग में कमी के कारण बने चुनौतीपूर्ण मांग के माहौल के बावजूद कंपनी ने अपने प्रमुख ब्रांड में उपभोक्ता जुड़ाव को बढ़ावा देना जारी रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).